फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: खिलाड़ियों को नए साल में मिलेगी सिंथेटिक ट्रैक की सौगात

विज्ञापन
24जेएनडी09 : एकलव्य स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रैक बिछाने की चल रही प्रक्रिया। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। जिले के खिलाड़ियों के लिए वर्ष 2026 एक बड़ी सौगात लेकर आने वाला है। लंबे समय से आधुनिक खेल सुविधाओं की मांग कर रहे एथलीटों को जल्द ही सिंथेटिक ट्रैक की सुविधा मिलने जा रही है। सरकार की तरफ से इस परियोजना के तहत करीब 9.75 करोड़ रुपये की लागत से 400 मीटर लंबा अंतरराष्ट्रीय मानकों का सिंथेटिक ट्रैक तैयार किया जाएगा।

सिंथेटिक ट्रैक का निर्माण कार्य योजना के तहत ट्रैक जून 2026 तक तैयार कर लिया जाएगा। इसके बाद जिले के खिलाड़ी नियमित रूप से इसका उपयोग कर सकेंगे। आधुनिक तकनीक से बने इस ट्रैक पर एथलेटिक्स की सभी प्रमुख स्पर्धाओं जैसे दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, भाला फेंक, गोला फेंक और अन्य ट्रैक एंड फील्ड इवेंट्स का अभ्यास किया जा सकेगा।
विज्ञापन


अभी तक जिले के खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए कच्चे मैदानों पर निर्भर रहना पड़ता था, जिससे उनकी तैयारी प्रभावित होती थी। खासकर बारिश के मौसम में मैदान खराब होने के कारण खिलाड़ियों को अभ्यास में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। सिंथेटिक ट्रैक बनने से यह समस्या खत्म हो जाएगी, सिंथेटिक ट्रैक हर मौसम में अभ्यास के लिए उपयुक्त रहेगा।

सिंथेटिक ट्रैक बनने से जिले में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा। इससे स्कूल, कॉलेज और खेल अकादमियों के छात्र-छात्राओं को भी लाभ मिलेगा। जिले के उभरते खिलाड़ी अब राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं की तैयारी अपने ही जिले में कर सकेंगे, जिससे उन्हें बाहर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन


इसके साथ ही खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन की संभावनाएं भी बढ़ेंगी। खेल विभाग का कहना है कि सिंथेटिक ट्रैक के साथ-साथ आवश्यक बुनियादी सुविधाओं का भी विकास किया जाएगा। इसमें ड्रेनेज सिस्टम, फ्लडलाइट, बैठने की व्यवस्था और खिलाड़ियों के लिए चेंजिंग रूम जैसी सुविधाएं शामिल होंगी। खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें