रेवाड़ी। ततारपुर स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को राज्यस्तरीय खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
विद्यालय के खिलाड़ियों ने राज्यस्तरीय नेटबॉल अंडर-14, 17 व 19 बालक व बालिका वर्ग में जिले का प्रतिनिधित्व किया और शानदार प्रदर्शन कर नाम रोशन किया। विद्यालय में आयोजित इस सम्मान समारोह में कार्यकारी प्राचार्य विनोद मेहता एवं हेडमास्टर नरेंद्र ने सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
कार्यक्रम में कुल 25 खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इन खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करने में सुनील (डीपीई), रविंदर (कोच), अशोक (डीपीई) और सुदेश का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि गांव ततारपुर के सरपंच रामचंद्र एवं एसएमसी प्रधान अंजलि ने खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को शुभकामनाएं दीं और बच्चों को खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
प्राचार्य विनोद मेहता ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हुए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर अंग्रेजी प्रवक्ता भूपेंद्र, रवि वत्स, राजकुमार, विजेंद्र, प्रदीप, सरिता, सुषमा, नीतू, नीता, स्वाति, रेनू सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम किया रोशन
अंडर-14 बालिका वर्ग में यशु, यशिका, ज्योति, अनुष्का, कोमल और हिमांशी ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए अपनी जगह बनाई। वहीं अंडर-14 बालक वर्ग में रजत, अंशुल और लक्ष्य ने दमदार प्रदर्शन किया। अंडर-17 बालिका वर्ग में साक्षी, वंदना, पूजा, योगिता और अंतिमा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चयन सूची में स्थान प्राप्त किया जबकि अंडर-17 बालक वर्ग में प्रतीक और दीपांशु ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सबका ध्यान आकर्षित किया। अंडर-19 बालिका वर्ग में अंशु, निकिता, खुशबू, हेमा, हिमांशी, मानसी और विनिका ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वहीं अंडर-19 बालक वर्ग में मयंक ने अपनी मेहनत और लगन के बल पर जगह बनाई। एथलेटिक्स वर्ग में अंडर-19 बालक यश ने शानदार प्रदर्शन कर प्रतियोगिता में विजय हासिल की।