20जेएनडी20-रेलवे जंक्शन पर खिलाड़ियों को साइबर फ्रॉड के बारे में जागरूक करती एएसआई कविता। संव
जींद। राजकीय रेलवे पुलिस ने मंगलवार को रेलवे जंक्शन पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें एएसआई कविता ने जंक्शन पर पहुंचे खिलाड़ियों को ऑनलाइन ठगी के तरीकों, उनसे बचाव और सतर्कता बरतने के उपायों की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि साइबर अपराधी सोशल मीडिया, ई-मेल, फर्जी कॉल, ऑनलाइन गेमिंग और बैंकिंग एप के माध्यम से लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। खिलाड़ियों को खासतौर पर ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म, नकली स्पॉन्सरशिप ऑफर, फर्जी चयन पत्र और पुरस्कार जीतने के झासे से सतर्क रहने की सलाह दी गई।
उन्होंने बताया कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें। ओटीपी, पासवर्ड या बैंक से जुड़ी जानकारी किसी के साथ साझा न करें। इसके अलावा खिलाड़ियों को सुरक्षित पासवर्ड बनाने, दो-स्तरीय सुरक्षा अपनाने और संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना संबंधित विभाग या साइबर हेल्पलाइन पर देने के बारे में भी बताया गया।