फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: फर्जी खेल संगठनों से सावधान रहें खिलाड़ी

Fri, 13 Jun 2025 01:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। हरियाणा ओलंपिक संघ ने प्रदेश के सभी जिला खेल अधिकारियों को पत्र लिखकर इस संबंध में गाइडलाइन जारी की है। ओलंपिक संघ ने राज्य के खिलाड़ियों से भी अपील की है कि वह गैर मान्यता प्राप्त संघों के बैनर तले न खेलें। इससे उन्हें कोई लाभ नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

प्रदेश में कई मामले ऐसे आ चुके हैं जिसमें गैर मान्यता प्राप्त खेल संगठन अपना खेल कर रहे हैं। वह खिलाड़ियों से मोटी रकम वसूल रहे हैं। कभी रजिस्ट्रेशन तो कभी इवेंट के नाम पर मोटी रकम वसूलकर बदले में उन्हें प्रमाण पत्र के नाम पर महज एक कागज का टुकड़ा थमा रहे हैं।
इसकी सरकारी रिकाॅर्ड में कोई उपयोगिता ही नहीं है। कई-कई संगठन ऐसे हैं जो कि प्रतियोगिताओं के प्रमाण पत्र भी सालों साल बाद देते हैं। ऐसे में उनका फर्जीवाड़ा लंबे समय तक चलता रहता है।
विज्ञापन

हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष कैप्टन जसविंद्र मीनू बेनीवाल ने इस संबंध में गाइडलाइन जारी की है।
लिखित पत्र के अनुसार वर्तमान में एचओए से संबंधित मान्यता प्राप्त 19 खेल संगठनों में हरियाणा तीरंदाजी संघ, एथलेटिक्स हरियाणा, हरियाणा बैडमिंटन संघ, हरियाणा मुक्केबाजी संघ, हरियाणा राज्य साइकिलिंग संघ, राज्य तलवारबाजी, हरियाणा फुटबॉल, हरियाणा कैनोइंग व कयाकिंग, हॉकी हरियाणा, हरियाणा टेबल टेनिस, एमेच्योर कबड्डी, हरियाणा टेनिस, हरियाणा ट्रायथलॉन, वॉलीबॉल, भारोत्तोलन, हरियाणा तैराकी, हरियाणा नेटबॉल, हरियाणा राइफल संघ, कुश्ती हरियाणा संघ हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें