फोटो 1 नरवाना। सभी विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए विद्यालय स्टाफ सदस्य। स्रोत संस्थान।
नरवाना। डीएवी पब्लिक स्कूल, नरवाना के खिलाड़ियों ने दिल्ली-नोएडा में 24 से 26 अक्तूबर तक आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय खेल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में स्कूल के लगभग दस विद्यार्थियों ने आर्चरी, एथलेटिक्स, रेसलिंग, स्केटिंग और शूटिंग सहित विभिन्न खेलों में हिस्सा लिया।
रिकर्व आर्चरी में नवीन खटकड़ ने स्वर्ण और आदित्य ने कांस्य पदक जीता। इंडियन राउंड आर्चरी में शुभम और अंश ने स्वर्ण पदक हासिल किए। आर्चरी टीम ने भी स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। रेसलिंग में प्रियंती और खुशबू ने स्वर्ण पदक जीते, जबकि 800 मीटर दौड़ में स्वीटी ने कांस्य पदक हासिल किया।
शूटिंग में अरमान लाठर पांचवें स्थान पर रहे। रिकर्व और इंडियन राउंड आर्चरी में ओवरऑल गोल्ड मेडल व ट्रॉफी भी प्राप्त की। विद्यालय इंचार्ज बृज बाला ने विजेता खिलाड़ियों, खेल प्रशिक्षक बारे राम, शिक्षिका सुनीता राविश और विद्यालय परिवार को बधाई देते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।