फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जिलास्तरीय एथलेटिक्स में सफीदों की नर्सरी के खिलाड़ियों ने जीते पदक

विज्ञापन
15जेएनडी09: पदक विजेता ​खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए अध्यापक व कोच। स्रोत: कोच
विज्ञापन
सफीदों। नरवाना में आयोजित जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सफीदों की एथलेटिक नर्सरी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। पर्व ने शॉटपुट और भुवनेश ने हाई जंप में दूसरा स्थान हासिल कर रजत पदक जीता। पीहू ने 400 मीटर दौड़ में पहला और पारुल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। मेघना ने लॉन्ग जंप में दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि जन्नत ने रिले रेस में पहला स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर कोच प्रमोद शर्मा ने उन्हें बधाई दी और भविष्य में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। एथलेटिक नर्सरी का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को निखार कर राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाना है। प्रतियोगिता में चार खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें