फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 250 प्रतिबंधित गोलियों के साथ युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
15 सफीदों 3नशीली दवाइयां के साथ पकड़ा गया आरोपी पुलिस टीम के साथ। स्रोत पुलिस विभाग 
विज्ञापन
सफीदों। नशे के अवैध कारोबार और प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए कार्रवाई करते हुए सीआईए स्टाफ की टीम ने नई अनाज मंडी के नजदीक बाईपास से दिल्ली के बुराड़ी निवासी संपन दीप तोमर को 250 प्रतिबंधित गोलियों के साथ गिरफ्तार किया है। थाना शहर सफीदों में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी। सीआईए स्टाफ के इंचार्ज उप निरीक्षक राधेश्याम ने बताया कि वह अपनी टीम के साथ गश्त और जांच के दौरान लाभ सिंह होटल के नजदीक बाईपास पर मौजूद थे। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि नई अनाज मंडी के नजदीक बाईपास पर एक युवक प्रतिबंधित दवाएं लेकर खड़ा है। पुलिस को देखकर युवक तेज कदमों से वहां से जाने लगा। शक होने पर टीम ने उसे काबू कर पूछताछ की। तलाशी ली तो आरोपी के कब्जे से ब्यूप्रेनोर्फिन 2 एमजी और नालोक्सोन 0.5 एमजी की कुल 25 स्ट्रिप बरामद हुईं। प्रत्येक स्ट्रिप में 10 गोलियां थीं। इस तरह कुल 250 प्रतिबंधित गोलियां बरामद की गईं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें