फोटो 25जेएनडी11-जू-जित्सु प्रतियोगिता में पदक विजेता खिलाड़ी। स्रोत कोच
जींद। गुरुग्राम में 18 से 20 सितंबर तक आयोजित प्रदेश स्तरीय जू-जित्सु प्रतियोगिता में जीएसएस स्कूल मंगलपुर के दो खिलाड़ियों ने पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रधानाचार्य विजय कुमार शर्मा ने बताया कि समीर ने अंडर-18 के 56 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक, जबकि दीपक ने अंडर-18 के 52 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीता। कोच शुभम सिंह ढिल्लो ने बताया कि दोनों खिलाड़ी कड़ी मेहनत करते हैं और रोजाना अपने गांव से उचाना आकर सुबह-शाम अभ्यास करते हैं। प्रधानाचार्य विजय कुमार शर्मा ने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास और उत्कृष्टता की भावना विकसित करते हैं। अंत में प्रवक्ता सुनील कुमार, कुसुम शर्मा और अनिल कुमार ने भी दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की। संवाद