फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल-खेल में सीखने की पद्धति बच्चों के लिए प्रभावी : राजेश वशिष्ठ

विज्ञापन
19जेएनडी15: भवन निर्माण कामगार यूनियन की ब्लॉक कमेटी की बैठक में मौजूद पदा​धिकारी। स्रोत : संगठ - फोटो : बालूपुरवा गांव के पा​स ​स्थित पेट्रोल पंप पर पसरा सन्नाटा।
विज्ञापन
जींद। जिला समन्वयक एफएलएन राजेश वशिष्ठ ने मंगलवार को खंड नरवाना के मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होेंने क्लास रेडिनेस प्रोग्राम की गतिविधियों को बारीकी से देखा।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान राजेश वशिष्ठ ने पाया कि विद्यालय के शिक्षकों ने कक्षाओं को प्रिंट रिच वातावरण के अनुरूप आकर्षक और शैक्षणिक दृष्टि से समृद्ध बनाया है। बच्चों का कोना, शिक्षक का कोना, बच्चों द्वारा तैयार की गई पाठ्य सहायक सामग्री तथा शिक्षकों की शिक्षण सामग्री विशेष रूप से सराहनीय रही।
राजेश वशिष्ठ ने कहा कि क्लास रेडिनेस प्रोग्राम के तहत खेल-खेल में सीखने की पद्धति बच्चों के लिए प्रभावी साबित हो रही है। उन्होंने शिक्षकों के समर्पण की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट कार्य जारी रखने का अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें