फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जुलाना अनाजमंडी में कैंटीन की छत से गिर रहा प्लास्टर

विज्ञापन
24जेएनडी21: मार्केट कमेटी की पुरानी बिल्डिंग से दिख रहा सरिया। संवाद
विज्ञापन
जुलाना। कस्बे की नई अनाजमंडी में किसानों और मजदूरों के लिए खोली गई कैंटीन की छत से कंकरीट के बड़े बड़े टुकड़े गिर रहे हैं। इससे वहां पर काम करने वाली स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को मौत के साये में काम करने पर मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जुलाना की मार्केट कमेटी की पुरानी बिल्डिंग में किसानों और मजदूरों के लिए केवल 10 रुपये में खाना दिया जा रहा है। यहां पर हरियाणा राज्य ग्रामीण आजिविका मिशन के तहत चार महिलाएं खाना बनाती हैं। कैंटीन में औसतन 250 लोग प्रतिदिन खाना खाते हैं। कैंटीन में केवल 10 रुपये लिए जाते हैं लेकिन हर व्यक्ति के खाने के लिए मार्केट कमेटी की ओर से 15 रुपये दिए जाते हैं। कैंटीन के अंदर की बिल्डिंग तो ठीक है लेकिन जहां पर महिलाएं बर्तन साफ करती हैं। वहां छत से सीमेंट और कंकरीट के टुकड़े महिलाओं के ऊपर गिरते रहते हैं। कई बार तो महिलाएं घायल भी हो चुकी हैं लेकिन प्रशासन का इस समस्या की ओर कोई ध्यान नही है। प्रशासन शायद किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है। नाम नही छापने की शर्त पर एक महिला ने बताया कि कल भी एक महिला के सिर पर एक कंकरीट का बड़ा टुकड़ा गिर गया था।
वर्जन

यह बिल्डिंग मार्केट कमेटी की है। मार्केट कमेटी के अधिकारियों को समस्या से अवगत करवा दिया गया है। अगर समाधान नही हुआ तो लिखित में शिकायत दी जाएगी।

-मीना रानी, इंजार्च कैंटीन जुलाना।



अभी तक कोई भी शिकायत नही आई है। अगर कोई समस्या है तो मौके पर कर्मचारियों को भेज कर मुआयना करवाया जाएगा। अगर कोई समस्या मिलती है तो तुरंत समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-कोमिला, मार्केट कमेटी सचिव जुलाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें