फोटो 12जेएनडी19-भगवानपुरा में पौधरोपण करते हुए। स्रोत ग्रामीण
उचाना। भगवानपुरा गांव में भाजपा उचाना मंडल महामंत्री रमेश राणा की अगुवाई में पौधरोपण अभियान चलाया गया। ग्रामीणों ने छायादार पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। रमेश राणा ने कहा कि पेड़-पौधे जीवन का आधार हैं। बढ़ते प्रदूषण और गर्मी को देखते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाना जरूरी है। पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी नियमित देखभाल करना भी हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने ग्रामीणों से पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण को जनअभियान बनाने का आह्वान किया। इस मौके पर अनिल झील, सरपंच प्रतिनिधि शीलू, रामनिवास राणा मौजूद रहे। संवाद