उचाना। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बड़ौदा में वीरवार को पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें विद्यालय प्रभारी माधुरी ने कहा कि दूषित हो रहे पर्यावरण को बचाने के लिए पौधरोपण बहुत जरूरी है। पौधरोपण के बाद उसकी देखभाल करने की जिम्मेदारी बनती है। निरंतर पेड़-पौधों की संख्या कम हो रही है जो चिंता का विषय है। इस अवसर पर अंग्रेजी प्रवक्ता रामदिया, पीटीआई रविंद्र मलिक, जेबीटी अध्यापक प्रदीप खटकड़, ट्री-गार्ड समाज सेवी मुकेश मौजूद रहे। बड़ौदा गांव में सोशल कार्यकर्ता मुकेश आदिवाल, सचिन चहल, सुमित, राममेहर, मनोज चहल ने मिलकर गांव निरंतर पौधरोपण किया जा रहा है।