फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Tue, 18 Nov 2025 01:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
17जेएनडी06 : पेंटिंग प्रतियोगिता में विजेताओं को पुरस्कार देते ​अति​थि। स्रोत संस्थान
विज्ञापन
जींद। पर्यावरण संरक्षण और विद्यार्थियों में रचनात्मकता को बढ़ावा देने के लिए राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल ईंटल कलां में सोमवार को पौधरोपण और पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिला समन्वयक विष्णु कुमार बागड़ी ने कहा कि हर पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए एक बहुमूल्य धरोहर है। छात्रों और स्टाफ सदस्यों ने विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान आवर ग्रीन अर्थ विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में जागरूक करने का प्रयास जारी रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें