30जेएनडी01 : वीरभवन में अपनी मां के नाम से पौधा लगाते कान्फेड चेयरमैन कर्मवीर सैनी। संवाद
सफीदों। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने वीरभवन में प्रधानमंत्री के मन की बात सुनी। प्रधानमंत्री ने सभी से अपनी मां के नाम एक-एक पौधा लगाने का आह्वान किया। कॉन्फेड के चेयरमैन एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कर्मवीर सैनी ने कहा कि मां के नाम पर पौधा लगाना गर्व की बात है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मन की बात में आदिवासी व खिलाड़ियों के बारे में बताया। आदिवासी लोग अपनी मेहनत से देश का गौरव बढ़ा रहे हैं। सैनी ने कहा कि सरकार ने पिछड़े वर्ग के लिए जो फैसले लिए हैं, वह बहुत ही सराहनीय हैं। गृहमंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में ही अगला विधानसभा चुनाव लड़ने की जो बात कही है, उससे कार्यकर्ताओं में उत्साह है। नायब सैनी सरकार ने समाधान शिविर लगाकर लोगों की समस्याओं को दूर करने का जो फैसला लिया है, उससे जनता की समस्याएं खत्म हो रही है। इसके अलावा भाजपा ने गरीब लोगों को 100-100 के प्लॉट देने की योजना फिर से शुरू की है। जिनको प्लॉट नहीं मिल पाया है उनको एक-एक लाख रुपये दिए जा रहे हैं।
सैनी ने कहा कि 7 जुलाई को वीरभवन में भाजपा की हलका स्तरीय बैठक होगी। इसमें सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के बारे में बताया जाएगा। इसके अलावा बूथ स्तर पर भाजपा को मजबूत किया जाएगा। यह बूथ नंबर 50 की बैठक हुई है। इस मौके पर रोझला गांव के सरपंच जगत सिंह सैनी, सरफाबाद के सरपंच वीरेंद्र, मलार के सरपंच प्रमोद कुमार, वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश कश्यप, सैनी सभा के प्रधान राजकुमार सैनी, सूरजभान सैनी, ओमप्रकाश सैनी प्रधान, डॉ. जयराम कश्यप व अन्य मौजूद रहे।
30जेएनडी01 : वीरभवन में अपनी मां के नाम से पौधा लगाते कान्फेड चेयरमैन कर्मवीर सैनी। संवाद