फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सहमति संबंध के विरोध में उतरीं खाप पंचायतें, सीएम से मिलेंगी

Sun, 30 Jun 2024 03:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
29जेएनडी04 : बैठक के बाद अपने निर्णय की जानकारी देते अध्यक्ष मंडल सदस्य। संवाद
विज्ञापन
जींद। जिले की खापों के बनाए गए अध्यक्ष मंडल की बैठक शनिवार को जाट धर्मशाला में हुई। बैठक में सहमति संबंध, प्रेम विवाह व गांव-गोहांड में शादी को लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक में निर्णय लिया गया कि खापों का एक प्रतिनिधिमंडल जल्द ही मुख्यमंत्री नायब सैनी से मिलकर इन तीनों कानूनों को खत्म करने की मांग करेगा। इसके अलावा हिंदू मैरिज एक्ट में बदलाव की भी मांग की जाएगी। इससे पहले भी जिले की खाप पंचायतें सरकार से हिंदू मैरिज एक्ट में बदलाव की मांग कर चुकी हैं।
अध्यक्ष मंडल के महासचिव एवं माजरा खाप के प्रधान गुरविंदर सिंह संधु, प्रेस प्रवक्ता उमेद सिंह जागलान, दाड़न खाप के प्रधान सुरजन, कंडेला खाप के प्रधान ओमप्रकाश कंडेला, कालवा तपा के प्रधान दिलबाग कुंडू, बिजनौर मलिक, ईश्वर नैन ने कहा कि लिव इन रिलेशनशिप जैसे कानून ने समाज को परेशान कर दिया है। इस प्रकार के कानून खत्म होने चाहिए। यह भारतीय परंपरा के खिलाफ है।
विज्ञापन

इसके अलावा प्रेम विवाह करते समय माता-पिता की मंजूरी जरूरी होनी चाहिए। ऐसे कानूनों से माता-पिता को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है। वहीं गांव-गोहांड में शादी नहीं होनी चाहिए। इससे भाईचारा खत्म हो रहा है। अध्यक्ष मंडल ने कहा कि जल्द ही मुख्यमंत्री नायब सैनी से मिलने का समय लिया जाएगा और उनसे इन कानूनों को रद्द करवाने की मांग की जाएगी।

29जेएनडी04 : बैठक के बाद अपने निर्णय की जानकारी देते अध्यक्ष मंडल सदस्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें