फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जन्मदिन पर पौधरोपण कर जरूरतमंदों को बांटे वस्त्र

विज्ञापन
फोटो 18जेएनडी16-इशिका श्योकंद के जन्मदिन पर पौधरोपण करते हुए। स्रोत परिजन
विज्ञापन
उचाना। कांग्रेस नेता राकेश श्योकंद ने बेटी इशिका का 12वां जन्मदिन पौधरोपण कर मनाया। उन्होंने जरूरतमंद लोगों को वस्त्र भी वितरित किए। उन्होंने कहा कि परिवार में जब भी कोई खुशी का अवसर आए तो पौधरोपण कर यादगार बनाना चाहिए। जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए भी आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि पौधरोपण पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है और लगाए गए पौधों की देखभाल करना भी हमारी जिम्मेदारी है। जन्मदिन जैसे अवसरों पर समाजसेवा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना अन्य लोगों को भी प्रेरित करता है। इस अवसर पर गुरनाम श्योकंद, अजीत सहरावत और शुभम बूरा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें