17जेएनडी03-राजकीय मिडिल स्कूल गोविंदपुरा में आयोजित पौधरोपण अभियान में भाग लेते विद्यार्थी और स
जींद। राजकीय मिडिल स्कूल गोविंदपुरा में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया गया। मुख्यातिथि के रूप में खंड शिक्षा अधिकारी राजपाल देशवाल ने शिरकत की। खंड शिक्षा अधिकारी राजपाल देशवाल और मुख्य शिक्षिका नीलम दहिया ने कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन के लिए बहुत ही जरूरी हैं। यह हमें ऑक्सीजन देते हैं जो जीवन का आधार हैं। पर्यावरण संरक्षण के लिए अपने विशेष दिन पर पौधरोपण करना चाहिए। इसके अलावा पेड़-पौधों से फल-फूल और औषधियां भी प्राप्त होती हैं। बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण को देखते हुए पौधरोपण आज के समय की जरूरत है। पौधरोपण कर पेड़ बनने तक उसकी देखभाल करनी चाहिए। संवाद