फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: विश्व वन्य जीव संरक्षण दिवस पर किया पौधरोपण

Tue, 04 Mar 2025 01:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
03जेएनडी40-पौधारोपण करते हुए विद्यार्थी व स्टाफ सदस्य। संवाद
विज्ञापन
नरवाना। राजीव गांधी सनातन धर्म कन्या महाविद्यालय नरवाना में विश्व वन्य जीव संरक्षण दिवस के उपलक्ष्य में पौधरोपण किया गया। बेलपत्र, कड़ी पत्ता, पारिजात, बरगद, पीपल और नीम के पौधे लगाए गए। केएम राजकीय महाविद्यालय से प्रोफेसर जयपाल आर्य ने कहा कि वैश्वीकरण के दौड़ में घटते जंगलों, बढ़ते उद्योग और उपभोक्तावाद के कारण पर्यावरण प्रदूषण नियंत्रण से बाहर हो रहा है। इस कारण ग्लेशियर पिघल रहे हैं और समुद्र का जलस्तर ऊंचा उठ रहा है। प्रकृति में अनियमित बढ़ने से भू और हिमस्खलन सहित भूकंप और अन्य प्राकृतिक आपदा विकराल रूप धारण कर रही हैं। प्रतिवर्ष 10 से 15 वन्य जीव और वनस्पतियों की प्रजातियां विलुप्त हो रही हैं। ऐसे में हर किसी को पौधरोपण के लिए आगे आना होगा। इस मौके पर प्राचार्य बबीता गर्ग, सुशील, धीरज, विजय, राजकुमार, मास्टर संग्राम, शैलेंद्र और मेघा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें