31जेएनडी09-पर्यावरण संरक्षण के लिए अपने घर में पौधे लगाते हुए श्रीराम कल्याण सोशल एंड वेलफेयर
जींद। श्रीराम कल्याण सोशल एंड वेलफेयर सोसाइटी के पदाधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए अपने-अपने घरों में पौधे लगाए। संस्था पदाधिकारियों ने 75 पौधे गमलों में लगाकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवीराम कौशिक ने गांव की महिलाओं को तुलसी के पौधे भी भेंट किए। संस्था प्रधान गीता रानी ने गांव वालों को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक किया। संस्था हर साल 20 से 25 त्रिवेणी सार्वजनिक स्थानों पर लगाती है। इस मौके पर गांव जीतगढ़ सरपंच ममता देवी, पूर्व सरपंच बबली देवी, संस्था ब्लॉक प्रधान ललिता देवी, कविता, सुनील देवी, मुकेश, ज्ञानो देवी, सुमित्रा, ओमप्रकाश, मामन और रामफल भी मौजूद रहे। संवाद