जींद। सीआईए स्टाफ की टीम ने कैथल जिला के गांव ट्योंठा निवासी गोपाल को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। सीआईए की टीम कंडेला रोड पर रजबाहा पुल के पास थी। इस दौरान रजबाहा पुल पर एक युवक बैठा दिखाई दिया जो पुलिस की गाड़ी को देखकर कंडेला की तरफ जाने लगा। शक के आधार पर उसे काबू कर नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम गोपाल बताया। उसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 315 बोर का अवैध पिस्तौल बरामद हुआ। उसको खोलकर चैक किया तो उसमें एक कारतूस लोड मिला। संवाद