फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सेक्टर 6, 7, 8 व 9 के लिए नहीं बन पाया घर से कूड़ा उठवाने का प्लान

विज्ञापन
09जेएनडी55: अर्बन इस्टेट में लगा कूड़े का ढेर। संवाद
विज्ञापन
जींद। शहर की सफाई व्यवस्था को बरकरार रखने के लिए नगर परिषद 80 लाख रुपये महीना खर्च कर रही है। इसके बावजूद भी शहर की सफाई नहीं करवा पा रही। सेक्टरों से कूड़ा उठवाने के लिए नगर परिषद कोई प्लान नहीं बना पा रही है। सेक्टर एचएसवीपी के अधीन आने के कारण ठेकेदार यहां से सूखे व गीले कचरे को नहीं उठा रहा। इन सेक्टरों में यह व्यवस्था करवाने के लिए एचएसवीपी के भरोसे छोड़ी हुई है।
विज्ञापन

शहर के 31 वार्ड हैं। इनमें सेक्टर भी शामिल हैं। जहां से पार्षद नियुक्त होते हैं, लेकिन यहां की सफाई व्यवस्था बनवाने में पूरी तरफ से फेल साबित हैं। यहां पर न तो नगर परिषद और न ही एचएसवीपी द्वारा कूड़े का उठान करवाया जाता। दोनों विभागों के मध्य शहर के सेक्टरों में लगभग ढाई हजार मकान हैं। आज तक यहां पर कूड़ा उठान की समस्या का समाधान नहीं हुआ। इसके अलावा शहर की आउटर काॅलोनियों में भी प्रतिदिन कूड़े का उठान नहीं होता। शहर की राम काॅलोनी समेत कई काॅलोनियों के लोगों ने बताया कि कभी लगातार तो कभी एक दिन छोड़कर एक दिन कूड़ा उठान की गाड़ी आती है।
बाक्स
नगर परिषद के 189 कर्मचारी करते हैं सफाई
शहर की काॅलोनियों समेत अन्य स्थानों पर नगर परिषद के 189 कर्मचारी सफाई का काम करते हैं। यह कर्मचारी गलियों व सड़कों की सफाई करके कचरे की ढेरियां लगाते हैं। इसके बाद ठेकेदार की गाड़ियां व कर्मचारी आकर इसका उठान करते हैं। कई बार कचरे की ढेरियों का उठान एक से दो दिन बाद तक होता है।
विज्ञापन

बाक्स
गाड़ियों में बने हैं दो पार्ट
ठेकेदार द्वारा शहर से कूड़ा उठाने के लिए जो गाड़ियां लगाई गई हैं। उनमें अलग-अलग दो हिस्से बने हुए हैं। लोग घरों से निकलने वाले सूखे व गीले कचरे को अलग-अलग हिस्सों में डालते हैं। इसका निपटान डंपिग प्वाइंट पर किया जाता है। जहां पर गीले से सूखे को अलग-अलग उतारकर निस्तारण किया जाता है।
बाक्स
ठेका कंपनी पर यह है कूड़ा उठाने के वाहन
शहर में कूड़ा उठाने का ठेका श्री श्याम एसोसिएट कंपनी के पास है। कंपनी के पास 45 गाड़ियां जो घर घर जाकर सूखा व गीला कचरा उठाती हैं। इसके अलावा 25 ट्रैक्टर भी हैं। इनके द्वारा शहर से नगर परिषद के कर्मचारियों द्वारा एकत्रित किए कचरे को उठाकर निस्तारण के लिए ले जाया जाता है।
बाक्स
शहर में प्रतिदिन करवाया जा रहा कूड़े का उठान
शहर में प्रतिदिन सूखे व गीले कूड़े को उठाने के लिए 45 गाड़ियां लगाई हुई हैं। इसके अलावा कचरा प्वांइटों से उठान के लिए 25 ट्रैक्टर ट्राली लगी हुई हैं। शहर के सभी वार्डों से प्रतिदिन उठान करवाया जा रहा है। इसके लिए उनके कर्मचारी व वाहन प्रतिदिन सभी गलियों में अलाउसमेंट करके गुजरते हैं।
विज्ञापन

-सुरेंद्र सिवाच, श्री श्याम एसोसिएट कंपनी संचालक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें