फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सैन भगत राजकीय महाविद्यालय में प्लेसमेंट ड्राइव

विज्ञापन
24जेएनडी04: सैन भगत राजकीय महाविद्यालय में प्लेसमेंट ड्राइव में मौजूद रजत भाटिया और अन्य। स्रोत
विज्ञापन
जींद। संत शिरोमणि श्री सैन भगत राजकीय महाविद्यालय में शुक्रवार को प्राचार्य सत्यवान मलिक की अध्यक्षता में प्लेसमेंट सेल द्वारा प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को निजी क्षेत्र में रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध करवाना और उन्हें कॉर्पोरेट जगत की कार्यप्रणाली से अवगत करवाना था।
विज्ञापन

प्राचार्य सत्यवान मलिक ने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखते हैं। प्लेसमेंट ड्राइव में आईसीआईसीआई बैंक के रीजनल हेड रजत भाटिया और ब्रांच मैनेजर दीपक पूनिया की टीम ने शिरकत की। चयन प्रक्रिया के दौरान लगभग 50 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिनका मूल्यांकन लिखित परीक्षा और समूह चर्चा के माध्यम से किया गया। प्रथम चरण में सफल रहे विद्यार्थियों का साक्षात्कार आगामी दिनों में आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें