फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बडनपुर में पानी निकासी के लिए डाली गई पाइप

विज्ञापन
22जेएनडी22-जूस पिलाकर धरने पर बैठे ग्रामीणों की भूख हड़ताल खुलाते हुए सदर थाना प्रभारी कमल। संव
विज्ञापन
नरवाना। बड़नपुर में गंदे पानी की निकासी की लंबे समय से चली आ रही समस्या के समाधान के लिए शुक्रवार को प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया। एसडीएम जगदीश चंद्र के निर्देश पर प्रशासनिक टीम गांव पहुंची और मौके का निरीक्षण किया। इसके बाद गंदे पानी की निकासी के लिए खुदाई कर पाइप डाली गई ताकि गांव में जमा दूषित पानी को बाहर निकाला जा सके।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह प्रशासनिक अमला गांव बडनपुर पहुंचा जहां अधिकारियों ने पहले हालातों का जायजा लिया और ग्रामीणों से बातचीत कर स्थिति को समझा। इसके बाद पूर्व सहमति के अनुसार पानी निकासी की प्रक्रिया शुरू करवाई गई।
प्रशासन की देखरेख में मशीनों के जरिए खुदाई का कार्य किया गया और निकासी के लिए पाइप डाली गई। पूरे घटनाक्रम के दौरान पुलिस बल तैनात रहा, जिससे स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण बनी रही।
विज्ञापन

बीडीपीओ उचाना शमशेर नैन, एसएचओ सदर नरवाना कमल सिंह सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने लगातार कार्य की निगरानी की और यह सुनिश्चित किया कि पानी निकासी की प्रक्रिया बिना किसी बाधा के पूरी हो सके। ग्रामीणों ने भी प्रशासनिक कार्रवाई में सहयोग किया।
पानी निकासी और स्थायी समाधान के लिए बनी थी सहमति
वीरवार को एसडीएम जगदीश चंद्र की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस गंभीर समस्या को लेकर चर्चा की गई थी। बैठक में अस्थायी समाधान के रूप में तालाब तक पानी निकासी और स्थायी समाधान के लिए पाइपलाइन बिछाने पर सहमति बनी थी। उसी निर्णय के बाद शुक्रवार को प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर कार्य शुरू करवाया। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि गांव में जलभराव और गंदे पानी की समस्या के स्थायी समाधान के लिए आगे भी निगरानी जारी रहेगी।



भूख हड़ताल पर बैठे ग्रामीणों को पिलाया जूस

गंदे पानी की निकासी की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने भूख हड़ताल शुरू कर दी थी। शुक्रवार को पानी निकासी कार्य शुरू करवाने के बाद सदर थाना प्रभारी कमल सिंह मौके पर भूख हड़ताल पर बैठे ग्रामीणों के पास पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत की और जूस पिलाकर उनकी भूख हड़ताल समाप्त करवाई। इसके बाद गांव में माहौल शांतिपूर्ण बना रहा और ग्रामीणों ने प्रशासनिक कार्रवाई पर संतोष जताया।

22जेएनडी22-जूस पिलाकर धरने पर बैठे ग्रामीणों की भूख हड़ताल खुलाते हुए सदर थाना प्रभारी कमल। संव

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें