पंचायत समिति कार्यालय पिल्लूखेड़ा में शुक्रवार को पंचायत समिति उपाध्यक्ष का चुनाव हुआ। जिसमें कुल 18 में से 17 सदस्यों ने भाग लिया। उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से पिंकी कालवा को उपाध्यक्ष चुना। चुनाव अधिकारी के रूप में एसडीएम मंदीप कुमार व बीडीपीओ कीर्ति सिरोहीवाल मौजूद थे। चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से करवाने को लेकर पिल्लूखेड़ा पुलिस बल भी मौजूद रहा।
चुनाव प्रकिया सुबह 11 बजे शुरू हुई जोकि एक बजे तक चली। एसडीएम मंदीप कुमार ने बताया कि पंचायत समिति के उपाध्यक्ष चुनाव में 17 सदस्यों ने भाग लिया। सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से पिंकी कालवा को पंचायत समिति का उपाध्यक्ष चुना। यह चुनाव पूर्व पंचायत समिति की उपाध्यक्ष प्रोमिला देवी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित होने पर हुआ। पंचायत समिति सदस्यों ने प्रोमिला देवी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के बारे में अपने शपथ पत्र एडीसी को 14 जून 2019 को सौंपे थे। इसके बाद एक बैठक बुलाई गई थी, जिसमें प्रोमिला देवी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया था। अब पंचायत समिति के उपाध्यक्ष पद के लिए सर्वसम्मति से पिंकी कालवा को चुना गया। इस अवसर पर पंचायत समिति की चेयरमैन पिंकी रजाना कलां, एसडीओ जान मोहम्मद, एबीपीओ संदीप कुमार, जियालाल, नरेंद्र ग्राम सचिव, राकेश बैनीवाल, संदीप डांगी, हरिंद्र कौर, प्रेम जांगड़ा, विनोद कुमार, नारायण दत्त शर्मा, सतनाम, महेंद्र कालवा, विजेंद्र कुंडू भूराण, रेखा, प्रेम, मुकेश, रोशन लाल भी मौजूद रहे।