जींद। गांव पांडू पिंडारा में जन्मे योगेश्वर दत्त गौड़ ने खेलो इंडिया नेशनल यूथ चैंपियनशिप में स्वर्णपदक जीतकर पूरे देश में नाम रोशन किया है। इसकी उपलब्धि पर समस्त गांव में खुशी का माहौल है। योगेश्वर दत्त ने भोपाल मध्य प्रदेश में आयोजित खेलो इंडिया नेशनल यूथ चैंपियनशिप में 63 किलोग्राम भार वर्ग में खेलते हुए मणिपुर के बॉक्सर चिगुंलिपा को 4.1 से हरा कर स्वर्ण पदक जीता।
वर्तमान में योगेश्वर दत्त गौड मध्य प्रदेश बॉक्सिंग अकादमी टीटी नगर स्टेडियम भोपाल में प्रैक्टिस कर रहे हैं। योगेश्वर दत्त ने अपनी सफलता का श्रेय ताऊ धर्मवीर शर्मा पिंडारा, माता कुसुम लता गौड, पिता डॉ. श्रीभगवान शास्त्री व कोच रोशनलाल भोपाल को दिया है और कहा है कि इन्हीं की प्रेरणा से वह इस मुकाम पर पहुंच पाया है। योगेश्वर दत्त के ताऊ धर्मबीर शर्मा, पिता डॉ. श्रीभगवान शास्त्री ने बताया कि बचपन से ही बेटे को बॉक्सिंग से बड़ा लगाव रहा है और हमेशा ही देश का नाम रोशन करने की तमन्ना रखता है। जिले के खिलाड़ी राजय और राष्टीय स्तर के अलावा विदेशों में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं। आगे भी कई खिलाड़ी इस कतार में हैं।