फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: हरियाली अमावस्या पर पितरों की आत्मिक शांति के लिए किया पिंडदान

Mon, 05 Aug 2024 01:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
04जेएनडी12: पिंडतारक तीर्थ में डूबकी लगाते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
जींद। पांडु पिंडारा स्थित पिंडतारक तीर्थ पर रविवार को हरियाली अमावस्या के चलते श्रद्धालुओं ने सरोवर में स्नान कर पितरों की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान किया। अल सुबह से ही लोग सरोवर में स्नान तथा पिंडदान शुरू कर दिए थे, जो मध्याह्न के बाद तक चलता रहा। श्रद्धालुओं ने अपने पितरों की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान करने के बाद सूर्य को जलार्पण किया ।
विज्ञापन


पिंडतारक तीर्थ के संबंध में मान्यता है कि महाभारत युद्ध के बाद पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए पांडवों ने यहां 12 वर्ष तक सोमवती अमावस्या की प्रतीक्षा में तपस्या की थी। बाद में सोमवती अमावस्या पर युद्ध में मारे गए परिजनों की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान किया था। तभी से यह माना जाता है कि पांडु पिंडारा स्थित पिंडतारक तीर्थ पर पिंडदान करने से पूर्वजों को मोक्ष मिल जाता है। महाभारत काल से ही पितृ विसर्जन की अमावस्या, विशेषकर सोमवती अमावस्या पर यहां पिंडदान करने का विशेष महत्व है। यहां पिंडदान करने के लिए विभिन्न प्रांतों के लोग आते हैं।

पितृ दोष से मुक्ति के लिए हरियाली अमावस्या को महत्वपूर्ण माना गया है। हरियाली अमावस्या के दिन स्नान, दान, पितरों का तर्पण करने से जीवन में खुशहाली बनी रहती है। इस दिन श्रद्धानुसार जरूरतमंद लोगों को दान करना चाहिए। -नवीन शास्त्री, पुजारी जयंती देवी मंदिर, जींद।

04जेएनडी12: पिंडतारक तीर्थ में डूबकी लगाते श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें