फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिल्लूखेड़ा का व्यापारी और सफीदों में एनडीआरएफ कर्मी मिला कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
घर में क्वारंटीन लोगों के स्वास्थ्य की जानकारी लेता कर्मचारी। - फोटो : Jind
विज्ञापन
जिले में रविवार को फिर से कोरोना से संक्रमित दो लोग सामने आए। जिले से संबंध रखने वाले दोनों लोगों में एक पिल्लूखेड़ा का आढ़ती है तो दूसरा सफीदों का रहने वाला राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन बल में तैनात युवक है। युवक की गिनती दिल्ली में होगी, क्योंकि वह दिल्ली में कार्यरत है। यह युवक लॉकडाउन से पहले दिल्ली गया था और उसके बाद वापस नहीं आया। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने आढ़ती के नौ परिजनों के सैंपल लिए हैं। पिल्लूखेड़ा मंडी को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन

रविवार को पिल्लूखेड़ा के 61 वर्षीय आढ़ती की रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो उसे पीजीआई रोहतक भेज दिया गया। पॉजिटिव व्यक्ति किडनी का मरीज है और उसका इलाज दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल से चल रहा है। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के साथ ही स्वास्थ्य विभाग तथा पुलिस अमला पिल्लूखेड़ा मंडी पहुंचा और नौ परिजनों समेत कुछ अन्य मिलने वाले लोगों की सूची तैयार की है। पिल्लूखेड़ा मंडी को कंटेनमेंट जोन घोषित कर सील कर दिया गया है। आढ़ती सात मई को किडनी की दिक्कत के चलते दिल्ली गया था। उसके परिवार के अन्य सदस्य दिल्ली के रोहिणी में रहते हैं। 24 मई को आढ़ती परिवार के नौ सदस्यों के साथ पिल्लूखेड़ा मंडी पहुंचा। बुखार तथा खांसी की दिक्कत होने पर उसे 29 मई को सफीदों के नागरिक में अस्पताल लाया गया, जहां पर उसकी सैंपलिंग की गई। रविवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। परिवार के नौ लोगों के सैंपल लेकर उन्हें घर पर ही क्वारंटीन कर दिया गया है।
सफीदों के युवक की जींद में नहीं होगी गिनती
दूसरा सफीदों निवासी 35 वर्षीय युवक दिल्ली में संक्रमित मिला है। युवक सफीदों का रहने वाला है। वह दिल्ली में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन बल में कार्यरत है। लॉकडाउन से पहले वह अपनी ड्यूटी पर गया था, लेकिन उसके बाद वह वापस नहीं आया है। उसका दिल्ली में ही सेना द्वारा रुटीन सैंपल लिया गया था, जिसमें उसके पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई। यह युवक काफी समय से दिल्ली में रह रहा है, इसलिए इसकी गिनती जींद के केसों में नहीं होगी।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या पहुंची 31
सिविल सर्जन डॉ. जयभगवान जाटान ने कहा कि जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 31 हो गई है। रविवार को पिल्लूखेड़ा मंडी के एक आढ़ती की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं सफीदों में एक युवक की रिपोर्ट भी दिल्ली में पॉजिटिव आई है, लेकिन इस केस की गिनती दिल्ली में ही होगी, क्योंकि युवक दिल्ली में काफी समय से रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें