जींद। जिन कॉलेजों में अभी भी विभिन्न संकायों में सीटें खाली बची हुई हैं, उन सीटों को फिजिकल काउंसिलिंग के तहत भरा जाएगा। सोमवार को जींद के राजकीय पीजी कॉलेज और महिला कॉलेज में फिजिकल काउंसिलिंग होगी।
इसके अलावा सोमवार को ही मेरिट सूची जारी की जाएगी। मेरिट लिस्ट में आने वाले विद्यार्थियों को फीस जमा करवाने के लिए 24 घंटे का समय दिया जाएगा। जींद के राजकीय पीजी कॉलेज में बीए संकाय में 51 सीटें, बीकॉम संकाय में 109, बीएससी नॉन-मेडिकल में 110 सीटें, बीएससी मेडिकल में 75 सीटें, बीए इंग्लिश ऑनर्स में 11 सीटें, बीए ज्योग्राफी ऑनर्स में 11 सीटें और बीसीए में तीन सीटें खाली बची हैं। राजकीय महिला कॉलेज में भी विभिन्न संकायों में अभी सीटें बची हुई हैं। राजकीय कॉलेज की प्राचार्य शीला दहिया ने कहा कि खाली सीटों को फिजिकल काउंसिलिंग के तहत भरा जाएगा।