07जेएनडी17-प्राचार्य डॉ. मीनू सिंह। संवाद
नरवाना। केएम राजकीय महाविद्यालय नरवाना में अंडर ग्रेजुएट कोर्स में खाली सीटों को भरने के लिए नौ जुलाई को फिजिकल काउंसिलिंग होगी। दाखिला प्रक्रिया के नोडल अधिकारी प्रो. मोहित ने जानकारी देते हुए बताया कि बीए, बीबीए, बीटीएम, बीसीए, बीकॉम, ऑनर्स अंग्रेजी, गणित, राजनीति विज्ञान, भौतिकी, भूगोल, मेडिकल और नॉन मेडिकल कोर्स में जो सीट खाली रह गई थीं, उन्हें अब फिजिकल काउंसलिंग के जरिए भरा जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस प्रक्रिया में वही विद्यार्थी भाग ले सकते हैं, जिन्होंने ऑनलाइन पंजीकरण करवा दिया था। सभी पात्र विद्यार्थियों को नौ जुलाई को दोपहर 12 बजे तक कॉलेज की दाखिला कमेटी के समक्ष मूल दस्तावेजों सहित उपस्थित होना आवश्यक है।
कॉलेज प्राचार्या डॉ. मीनू सिंह ने बताया कि विभागीय निर्देशों के अनुरूप फिजिकल काउंसिलिंग प्रक्रिया को समुचित व पारदर्शी ढंग से पूरा करने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। दस्तावेजों की जांच के बाद मेरिट के आधार पर दाखिला सूची जारी की जाएगी। कॉलेज प्रशासन ने छात्रों से समय पर पहुंचकर प्रक्रिया में शामिल होने की अपील की है।