09जेएनडी07-हिंदू कन्या कॉलेज में ओपन फिजिकल काउंसलिंग के तहत दाखिला लेने पहुंचे विद्यार्थी। स्र
जींद। उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार हिंदू कन्या महाविद्यालय में स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए ओपन फिजिकल काउंसिलिंग शुरू हुई है। इस दौरान छात्राएं व्यक्तिगत रूप से महाविद्यालय में उपस्थित होकर अपने दस्तावेजों की जांच करवाकर दाखिला करा सकती हैं। प्राचार्य डॉ. पूनम मोर ने कहा जो छात्राएं किसी कारणवश पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन नहीं करा पाई हैं, ओपन काउंसलिंग के दौरान वह छात्राएं भी महाविद्यालय में मूल दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर दाखिला करा सकती हैं। संवाद