फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पीजी में दाखिले में आज से होगी फिजिकल काउंसिलिंग

Tue, 05 Aug 2025 12:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
04जेएनडी11-पोस्ट ग्रेजुएट में दाखिले की प्रक्रिया पूरी करवाती छात्राएं। संवाद - फोटो : सिकरोडी में गंगा राम का गिरा पड़ा मकान।
विज्ञापन
नरवाना। केएम राजकीय महाविद्यालय में पीजी कोर्सों की बची हुई सीटों को भरने की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू होगी। एमए हिंदी, एमए अंग्रेजी, एमए राजनीति विज्ञान, एमए इतिहास, एमकॉम और एमएससी रसायन विज्ञान में खाली पड़ी सीटों पर संबंधित कैटेगरी के अनुसार फिजिकल काउंसिलिंग के माध्यम से दाखिला दिया जाएगा।
विज्ञापन


नोडल अधिकारी प्रो. मोहित ने बताया कि अंडर ग्रेजुएट कोर्सों में भी विभाग की ओर से दाखिला पोर्टल खोल दिया गया है। यूजी कोर्सों में खाली सीटों को भी प्रतिदिन फिजिकल काउंसिलिंग के माध्यम से भरा जाएगा। ऐसे विद्यार्थी जिन्होंने अब तक रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया है वे पहले रजिस्ट्रेशन करवा कर दाखिला प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।
प्राचार्य डॉ. मीनू सिंह ने बताया कि फिजिकल काउंसिलिंग और कागजातों जांच की प्रक्रिया को पारदर्शी और समुचित ढंग से पूर्ण करवाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं। दाखिले के इच्छुक विद्यार्थियों को अपने मूल दस्तावेजों के साथ काउंसिलिंग कमेटी के समक्ष उपस्थित होना आवश्यक है। काउंसिलिंग के बाद मेरिट के आधार पर दाखिला सूची जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें