जींद। साइबर ठगों ने एक युवक का फोन हैक कर क्रेडिट कार्ड से 52 हजार रुपये निकाल लिए। जांच अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
आर्य उपनगर नरवाना निवासी दिनेश गोयल ने पुलिस एफआईआर में बताया कि उनके पास एचडीएफसी बैंक का क्रेडिट कार्ड है। 10 नवंबर को उनके क्रेडिट कार्ड से कई किस्तों में 52095 रुपये कट गए। उन्होंने किसी भी व्यक्ति को ना ओटीपी और ना ही क्रेडिट कार्ड की डिटेल शेयर की थी। जब बैंक के कस्टमर केयर से जानकारी ली तो बताया कि मोबाइल नंबर से पे-जैप अकाउंट बनाकर पैसे निकाले गए हैं। संवाद