नगूरां गांव में ट्रक की चपेट में आई बाइक। संवाद
- फोटो : Jind
नगूरां गांव में जींद-असंध मार्ग पर शुक्रवार को ट्रक व बाइक की टक्कर में बाइक सवार दालमवाला निवासी एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को पुलिस ने जींद के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां उपचार के दौरान व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जींद के नागरिक अस्पताल में रखवा मामले की जांच शुरू कर दी है। दालमवाला निवासी चांदराम (48 वर्ष) शुक्रवार को जींद-असंध मार्ग से नगूरां गांव आ रहा था। इसी दौरान नगूरां धर्मकांटे के पास पहुंचा ही था कि ट्रक ने बाइक को टक्कर दे मारी। टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को जींद के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां चिकित्सकों ने चांदराम को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने व्यक्ति के शव को पोस्टमार्टम के लिए जींद के नागरिक अस्पताल में रखवा मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है। नगूरां चौकी प्रभारी दिलबाग ने बताया कि बाइक तथा ट्रक की टक्कर में घायल दालमवाला निवासी चांदराम को उपचार के दौरान चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जींद के नागरिक अस्पताल में रखवा मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है।