जींद डिपो की बसें रफ्तार पकड़ रही हैं। निदेशालय ने रूट पर पड़ने वाले मुख्य स्टॉप पर बसों को रोकने की अनुमति दे दी है। अभी जींद से छह रूटों पर बसों को चलाया जा रहा है। इसके अलावा निदेशालय ने डिपो से ३० और रूटों पर बस चलाने का प्लान मांगा है। इससेे बसें लोकल व दूसरे जिलों व राज्यों में चल सकेंगी। इससे यात्रियों को और राहत मिलेगी। रोडवेज के जीएम बिजेंद्र सिंह ने कहा कि डिपो से अन्य रूटों पर बसों को चलाने की डिमांड भेजी गई है। जैसे ही निदेशालय से स्वकृति मिल जाएगी, बसों को रूटों पर भेजा जाएगा।