कोरोना पॉजिटिव के घर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम।
- फोटो : AMAR UJALA
सोमवार को मिले तीन कोरोना पॉजिटिव मरीजों में से दो का पता स्वास्थ्य विभाग के पास था। जिन्हें स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रोहतक पीजीआई भेज दिया है। वहीं तीसरे मरीज का पता स्वास्थ्य विभाग के पास नहीं था। सोमवार रातभर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मशक्कत कर तीसरे व्यक्ति का पता लगा लिया है। वह व्यक्ति पोली गांव का रहने वाला है। सिविल सर्जन डॉ. जयभगवाना जाटान ने कहा कि तीसरे व्यक्ति को भी रोहतक पीजीआई भेजा जाएगा।