फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: ड्यूटी का कर्मठता और निष्पक्ष भाव से निर्वहन करें

विज्ञापन
04जेएनडी08: एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेते हुए कर्मचारी व अ​धिकारी। स्रोत प्रशासन
विज्ञापन
जींद। डीआरडीए हॉल में 34-जुलाना विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के नामांकन प्रक्रिया से संबंधित अधिकारियों व कर्मियों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मुख्य रूप से सेवानिवृत्त नायब तहसीलदार खेमचंद की ओर से नामांकन की बारीकियों को बताया गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रतिदिन होने वाले नामांकन की रिपोर्ट नोटिस बोर्ड पर चस्पा की जाएगी। अगले दिन यही क्रमांक जारी रखना है। सामान्य वर्ग के लिए सिक्योरिटी के रूप में 10 हजार रुपये, अनुसूचित जाति के लिए पांच हजार रुपये नियमानुसार ट्रेजरी में जमा करवाए जाने हैं। कोई भी प्रत्याशी नामांकन से पहले भी अपने दस्तावेजों को चेक करवा सकता है। सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को जों भी सीटिंग प्लान दिए गए है उन्ही के अनुसार वें अपनी ड्यूटी का कर्मठता व निष्पक्ष भाव से निर्वहन करेंगे। नामांकन प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवार सहित केवल पांच व्यक्तियों को नामांकन परिसर में आने की इजाजत हैं।
सहायक रिटर्निंग अधिकारी शालिनी लाठर ने कहा कि जो कर्मचारी स्थानीय हैं उनके द्वारा किसी भी प्रकार की कोई कोताही न बरती जाए। एक बार जमा हुआ नामांकन पत्र डबल लॉक अलमारी में रखा जाएगा, जो पूर्णतया गोपनीय होगा। इस अवसर पर गुरमुख (बीआरसी ), दीपक (टीआरसी), सुरेश कुमार जूनियर प्रोग्रामर, राजेंद्र एआरसी, मनोज डीईओ मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें