फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राथमिकता के आधार पर हो लोगों की समस्याओं का समाधान : एसडीएम

Wed, 19 Jun 2024 01:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
18जेएनडी29-शिविर में महिला की शिकायत सुनते एसडीएम अनिल कुमार दून। संवाद
विज्ञापन
नरवाना। एसडीएम अनिल कुमार दून ने कहा कि जनसाधारण की समस्याओं का समाधान अधिकारियों की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। सभी अधिकारियों का विशेष फोकस रहे कि अपने-अपने विभाग से संबंधित सरकार द्वारा प्रदत्त योजनाओं का पात्र व्यक्ति को लाभ मिलना लाजमी बने। ये निर्देश मंगलवार को समाधान शिविर में लोगों की शिकायतें सुनते हुए अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अंतोदय कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। समाधान शिविर में पिछले दिनों की अपेक्षा सबसे ज्यादा 52 शिकायतें आई। इनमें 20 शिकायतें परिवार पहचान पत्र में आय से संबंधित व अन्य त्रुटियों को दूर करवाने के संबंध में मिली है। इसके अलावा विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन से संबंधित छह आवेदन तथा प्रॉपर्टी आईडी के अंतर्गत तीन आवेदन प्राप्त हुए हैं। एसडीएम ने बताया की फैमिली आईडी में मिल रही खामियों का निदान संबंधित पोर्टल पर दर्ज करने के बाद मुख्यालय द्वारा किया जा सकता है। शिविर में प्राप्त होने वाली राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, जमाबंदी, 100-100 गज के प्लॉट, इंतकाल, अवैध कब्जे वगैरहा से संबंधित समस्याओं का नियमानुसार समाधान करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए। इस अवसर पर डीएसपी अमित भाटिया, बीडीपीओ जितेंद्र कुमार, बिजली निगम के एसडीओ रामपाल दहिया, सिंचाई विभाग के एसडीओ सुखदर्शन सिंह, जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ नवीन कुमार मौजूद रहे।

18जेएनडी29-शिविर में महिला की शिकायत सुनते एसडीएम अनिल कुमार दून। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें