फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरों में क्वारंटीन कोरोना पॉजिटिव लोगों को दूसरा सैंपल देने के लिए नहीं जाना पड़ेगा अस्पताल, सैंपल लेने घर पर आएंगे चिकित्सक

विज्ञापन
पॉजिटिव लोगों का दूसरा सैंपल लेने के लिए तैयार की गई स्पेशल एंबुलेंस। - फोटो : Jind
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव आने वाले जिन लोगों को घर पर क्वारंटीन किया गया है, उनको दूसरा सैंपल देने के लिए अब अस्पताल नहीं आना पड़ेगा। स्वास्थ्य विभाग ने इन लोगों के दूसरे सैंपल लेने के लिए विशेष एंबुलेंस तैयार की है। इस एंबुलेंस में हर प्रकार की सुविधा होगी। एंबुलेंस में सैंपल लेने के लिए विशेष शीशे लगाए गए हैं, ताकि सैंपल लेने वाला चिकित्सक कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में न आ सके।
विज्ञापन

कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति के संपर्क में आए बिना उसका इलाज करना व उसका दूसरा सैंपल लेना चिकित्सकों के लिए चुनौतीपूर्ण कार्य है। अब नए नियमों के तहत बिना लक्षण वाले कोरोना पॉजिटिव को घर पर ही क्वारंटीन किया गया है। इनको दूसरे सैंपल के लिए अस्पताल में लाना और सैंपल के बाद वापस घर छोड़कर आना बहुत बड़ा जोखिम है। इस जोखिम से बचने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने एक विशेष एंबुलेंस तैयार की है। रेफरल ट्रांसपोर्ट के डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. राजेश भोला ने बताया कि सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह के निर्देशानुसार एक विशेष एंबुलेंस तैयार करवाई है। इस एंबुलेंस में ऑक्सीजन से लेकर हर प्रकार की सुविधा है। इस एंबुलेंस के एक शीशे को काटकर इस प्रकार डिजाइन किया गया है कि इसमें सैंपल लेने वाले चिकित्सक के केवल दस्ताने पहले हुए हाथ बाहर निकल सकें और वह एंबुलेंस के बाहर पॉजिटिव को खड़ा करके उसका आसानी से सैंपल ले सके। इसमें चिकित्सक के संक्रमित होने का कोई खतरा नहीं रहेगा। जो लोग घर पर क्वारंटीन हैं, उनके अब दूसरे सैंपल इस एंबुलेंस के माध्यम से उनके घर पर जाकर ही लिए जाएंगे।
चिकित्सकों को संक्रमित होने से बचाने के लिए इस प्रकार एक एंबुलेंस को तैयार करवाया गया है जो पॉजिटिव लोग घर में क्वारंटीन हैं, उनके दूसरे सैंपल उनके घर पर ही लिए जाएंगे। सैंपल लेने की हर प्रकार की सुविधा इस एंबुलेंस में बनाई गई है। इसके अलावा पॉजिटिव लोगों को दवाई देने के लिए, ऑक्सीजन से लेकर हर प्रकार की सुविधा इस एंबुलेंस में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. मनजीत सिंह, सिविल सर्जन, जींद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें