फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: हैप्पी कार्ड को लेकर अनहैप्पी लोग, बस स्टैंड से नहीं ले जा रहे अपने कार्ड

विज्ञापन
फोटो कैप्शन 30एसएफडीएम1बस स्टैंड पर हैप्पी कार्ड शाखा में रखे बचे हुए कार्ड। संवाद
विज्ञापन
सफीदों। सरकार की महत्वाकांक्षी हैप्पी कार्ड योजना का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए रोडवेज विभाग लगातार प्रयास कर रहा है लेकिन लाभार्थियों की उदासीनता के कारण हजारों कार्ड अब भी डिपो में पड़े हैं। स्थिति यह है कि सफीदों सब डिपो में 7,380 हैप्पी कार्ड पिछले करीब तीन माह से अपने मालिकों का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

कार्ड वितरण में तेजी लाने के लिए रोडवेज कर्मचारी रोजाना सैकड़ों लाभार्थियों को फोन कर कार्ड लेने के लिए बुला रहे हैं। इसके बावजूद बड़ी संख्या में लोग न तो डिपो पहुंच रहे हैं और न ही फोन कॉल का सकारात्मक जवाब दे रहे हैं। कई लोग फोन नहीं उठाते, जबकि कुछ बाद में आने की बात कहकर टाल देते हैं।
कर्मचारियों का कहना है कि कई बार फोन करने पर लोगों की नाराजगी भी झेलनी पड़ती है। कुछ लोग यह तक कह देते हैं कि बार-बार फोन क्यों किया जा रहा है या दोपहर के समय फोन कर उनकी नींद खराब कर दी जाती है।
विज्ञापन

तीन माह में केवल 2,489 कार्ड हुए वितरित
सफीदों सब डिपो को करीब तीन माह पहले 9,869 हैप्पी कार्ड प्राप्त हुए थे। इनमें से अब तक केवल 2,489 लाभार्थियों ने अपने कार्ड प्राप्त किए हैं जबकि 7,380 कार्ड अभी भी बस स्टैंड स्थित कार्ड शाखा में सुरक्षित रखे हुए हैं।



वर्जन
7380 हैप्पी कार्ड बस स्टैंड की कार्ड शाखा में रखे हुए हैं। लोग कार्ड लेने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। लोग अपने कार्ड लेकर जाएं और सरकार की योजना का लाभ उठाए। -आनंद कुमार, हैप्पी कार्ड शाखा प्रबंधक।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें