फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: धार्मिक यात्राओं, भजन-कीर्तन से की लोगों ने नव वर्ष की शुरुआत

विज्ञापन
विज्ञापन
उचाना। नव वर्ष की शुरूआत लोगों ने अपने परिवारों, दोस्तों के साथ धार्मिक यात्राओं के साथ की तो भजन-कीर्तन भी नव वर्ष की पूर्व संध्या पर भजन-कीर्तन कर नव वर्ष का आरंभ किया। खाटू श्याम, सालासर, मथुरा, माता वैष्णो देवी धार्मिक स्थलों पर नव वर्ष की पूर्व संध्या लोग अपने परिवार, दोस्तों के साथ गए। ताकि नव वर्ष की शुरूआत धार्मिक स्थानों से हो। ऐसे ही भजन-कीर्तन भी आयोजित किए गए। रात को ही कोई एंडवास में तो कोई नव वर्ष शुरू होते ही मोबाइलों से मैसेज भेज कर बधाई देते नजर आए।
विज्ञापन

समाज सेवी वीरेंद्र करसिंधु, नीना शर्मा, सिद्धराज उचाना, ऋषि श्योकंद ने कहा कि नव वर्ष की शुरूआत धार्मिक स्थान से हो ये सबसे अच्छा रहता है। नव वर्ष पर हर कोई अपने परिचितों, परिवार के साथ धार्मिक स्थान पर नव वर्ष से पहले ही रवाना हुए ताकि नव वर्ष धार्मिक स्थान पर मनाए। ऐसे ही भजन-कीर्तन करके भी लोगों ने नए साल का आगाज किया। उचाना के रुपया चौक से श्याम दीवाने बस सेवा समिति की अगुवाई में श्रद्धालु बस से नव वर्ष की पूर्व संध्या पर खाटू श्याम, सालासर के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें