28जेएनडी22-ट्रेन मैनेजर से जानकारी लेते सीसीआरएस जनक कुमार गर्ग। संवाद
जींद। देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का सफल ट्रायल मंगलवार को मुख्य रेल संरक्षा आयुक्त (सीसीआरएस) जनक कुमार गर्ग की मौजूदगी में किया गया। जैसे ही ट्रेन जींद जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर-2 पर पहुंची तो शहरवासियों की भीड़ एकत्रित हो गई। लोगों ने ट्रेन को देखने और उसके साथ सेल्फी लेने में उत्साह दिखाया।
भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे कर्मचारियों ने स्पेशल अनाउंसमेंट करवाकर यात्रियों से अपील की कि वे रोहतक जाने के लिए हाइड्रोजन ट्रेन में न चढ़ें। उनके लिए दूसरी ट्रेन थोड़ी देर में इसी प्लेटफार्म पर आएगी। यात्रियों ने ट्रेन के अंदर देखा तो उसमें पानी के कैन रखे हुए थे।