फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: लोग बोले-नया स्टेशन बदलेगा नरवाना की तस्वीर, व्यापार को मिलेगा बढ़ावा

विज्ञापन
फोटो 7 नरवाना। राजेंद्र गुप्ता अमरगढ़ वाला।
विज्ञापन
नरवाना। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत करीब 25 करोड़ रुपये से तैयार नरवाना रेलवे स्टेशन का कायाकल्प पूरी तरह पूरा हो चुका है। आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित स्टेशन का लोकार्पण 17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जींद में आयोजित कार्यक्रम के दौरान करेंगे।
विज्ञापन

नए स्वरूप में तैयार स्टेशन यात्रियों के साथ-साथ शहरवासियों और व्यापारियों को भी आकर्षित कर रहा है। स्टेशन भवन, मुख्य प्रवेश द्वार, टिकट हॉल, एसी प्रतीक्षालय, प्लेटफॉर्म और पूरे परिसर को आधुनिक डिजाइन के साथ विकसित किया गया है। स्टेशन में प्रवेश करते ही यात्रियों को साफ-सफाई, बेहतर रोशनी और आकर्षक निर्माण के कारण एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं का अनुभव हो रहा है।
स्टेशन परिसर में यात्रियों की सुविधा के लिए आधुनिक टिकट काउंटर, लिफ्ट, सीसीटीवी कैमरे, नया फुट ओवरब्रिज, विस्तारित प्लेटफॉर्म शेड और आईआरसीटीसी कैंटीन जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। सभी निर्माण कार्य पूरे हो चुके हैं और स्टेशन अब संचालन के लिए तैयार है।अब केवल औपचारिक लोकार्पण का इंतजार है।
विज्ञापन

व्यापारियों का मानना है कि आधुनिक स्टेशन बनने से यात्रियों की संख्या बढ़ेगी और उन्हें फायदा मिलेगा। दुकानदार पंकज, त्रिलोक, मनोज और सतीश ने कहा कि पहले की तुलना में अब स्टेशन काफी आकर्षक नजर आता है और इससे नरवाना की पहचान मजबूत होगी।
गर्व की बात कि पीएम मोदी नरवाना स्टेशन का लोकार्पण करेंगे
जींद के लिए यह गर्व की बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे और नरवाना स्टेशन का लोकार्पण होगा। इससे क्षेत्र के विकास और व्यापार को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रतिनिधियों को भी कार्यक्रम में शामिल किया जाना चाहिए। इस अवसर पर नरवाना के विधायक व कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी भी नरवाना रेलवे स्टेशन पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहें। -राजेंद्र गुप्ता अमरगढ़ वाला, महामंत्री, हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल
वर्जन
नरवाना रेलवे स्टेशन का आधुनिक स्वरूप शहर के लिए बड़ी उपलब्धि है। एसी वेटिंग हॉल, लिफ्ट, सीसीटीवी, नया फुट ओवरब्रिज जैसी सुविधाएं यात्रियों को बेहतर अनुभव देंगी। अब रेलवे सेवाओं के विस्तार और अधिक ट्रेनों की जरूरत है। उम्मीद है कि भविष्य में नरवाना को वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिलेगी। -नंदलाल शर्मा, शहरवासी


बाक्स
नरवाना रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण से व्यापारियों और यात्रियों को लाभ मिलेगा। स्टेशन पर बेहतर मूलभूत सुविधाएं मिलने से यात्रियों की परेशानियां कम होंगी। बुजुर्गों की सुविधा के लिए सभी प्लेटफॉर्म तक लिफ्ट की व्यवस्था भी होनी चाहिए थी। नरवाना से अमृतसर के लिए नई ट्रेन शुरू की जाए जो सुबह 6 बजे अमृतसर पहुंचे और रात 9 बजे अमृतसर से चलकर नरवाना होते हुए दिल्ली जाए। इससे श्रद्धालुओं और व्यापारियों दोनों को काफी सुविधा मिलेगी। –विकेश तागड़ा, वस्त्र विक्रेता।

बाक्स
नरवाना रेलवे स्टेशन के अंदर यात्रियों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं जिससे लोगों को काफी सहूलियत होगी। स्टेशन परिसर में पेयजल की व्यवस्था अभी पर्याप्त नहीं है। यदि रेलवे प्रशासन इस कमी सहित अन्य छोटी-मोटी समस्याओं का भी समाधान कर दे तो यात्रियों को और बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। व्यापारियों की सुविधा के लिए उपयोगी ट्रेन जल्द शुरू की जाए ताकि दुकान का सामान लाने-ले जाने में आसानी हो सके।–जितेंद्र सिंह, व्यापारी
बाक्स
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत तैयार नरवाना रेलवे स्टेशन अपनी आकर्षक वास्तुकला और भव्य स्वरूप से नई पहचान बना रहा है। स्टेशन की थीम गुरुद्वारा श्री धमतान साहिब से प्रेरित है जो क्षेत्र की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को दर्शाती है। आधुनिक सुविधाओं से लैस यह स्टेशन शहर के लिए गर्व का विषय है। –मोहन
लाल गर्ग, प्रॉपर्टी एडवाइजर





फोटो 7 नरवाना। राजेंद्र गुप्ता अमरगढ़ वाला।
फोटो 8 नरवाना। नंदलाल शर्मा, शहरवासी।
फोटो 9 नरवाना। विकेश तागड़ा, वस्त्र विक्रेता।
फोटो 10 नरवाना। जितेंद्र सिंह, कपड़ा व्यापारी।
फोटो 11 नरवाना। मोहन लाल गर्ग, प्रॉपर्टी एडवाइजर।

फोटो 7 नरवाना। राजेंद्र गुप्ता अमरगढ़ वाला।

फोटो 7 नरवाना। राजेंद्र गुप्ता अमरगढ़ वाला।

फोटो 7 नरवाना। राजेंद्र गुप्ता अमरगढ़ वाला।

फोटो 7 नरवाना। राजेंद्र गुप्ता अमरगढ़ वाला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें