फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: गली निर्माण में अनियमितता बरतने की शिकायत लेकर डीसी कार्यालय पहुंचे लोग

विज्ञापन
02जेएनडी07-सही प्रकार से गली का निर्माण नहीं होने पर उबड़-खाबड़ हुई गली का फोटो। स्रोत कॉलोनी न
विज्ञापन
जींद। गली निर्माण में अनियमितता बरते जाने की शिकायत लेकर हनुमान नगर कॉलोनी के लोग डीसी कार्यालय पहुंचे। डीसी को दी शिकायत में कॉलोनी के लोगों ने कहा कि सोमनाथ गोशाला के पास हनुमान नगर और ओमनगर के बीच का क्षेत्र सरकार द्वारा अप्रूव्ड कॉलोनी के रूप में किया था।
विज्ञापन

जयभगवान, संदीप, राजबीर सैनी, रामचंद्र और राहुल ने कहा कि इस कॉलोनी में इंटरलॉकिंग ब्लॉक बिछाकर गली का निर्माण किया जा रहा है। इसमें घटिया निर्माण सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ईंट बिछाने से पहले मिट्टी को रोलर से समतल नहीं किया गया। इस कारण गली उबड़खाबड़ हो गई है।
इंटरलॉकिंग ब्लॉक बिछाने के बाद मिट्टी नहीं डाली गई। सीवरेज का लेवल भी गली के समान नहीं है। कॉलोनी में बरसाती पानी की निकासी नहीं हो पाती। ऐसे में लोगों की समस्या का समाधान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें