फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जनवरी-फरवरी तक जिले के लोगों को मिलेगी मेडिकल कॉलेज की सौगात

Thu, 19 Oct 2023 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। स्वास्थ्य के क्षेत्र में जिले के लोगों को जनवरी-फरवरी में बड़ी सौगात मिलने वाली है। गांव हैबतपुर में बन रहे मेडिकल कॉलेज में जनवरी-फरवरी में ओपीडी शुरू हो जाएगी। पहले यह ओपीडी अगस्त में शुरू होनी थी, लेकिन अभी तक काम पूरा नहीं हुआ था। इस समय मेडिकल कॉलेज का 90 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। वहीं प्रदेश सरकार ने मेडिकल कॉलेज डायरेक्टर समेत लगभग एक हजार पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। मेडिकल कॉलेज शुरू होने से जिले के लोगों के लिए यह बहुत बड़ा सपना पूरा होने जैसा होगा।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज की घोषणा मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने 2014 में की थी। इसके बाद मेडिकल काॅलेज के लिए जमीन की तलाश शुरू हुई। गांव हैबतपुर में 24 एकड़ जमीन सरकार को मिली और इसके निर्माण का रास्ता साफ हुआ। 2020 तक मेडिकल कॉलेज निर्माण तथा जमीन का मामला फंसा रहा। 2020 में मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य शुरू हो पाया। अब यहां पर 19 मंजिला भवन बन रहे हैं। पहले चरण में ओपीडी तथा चिकित्सकों के लिए कक्ष का लगभग 90 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। प्रशासन भी इसके लिए पूरी तरह से जुटा हुआ है। यदि फरवरी तक भी ओपीडी शुरू हो जाती है तो जिले के लिए यह बहुत बड़ी उपलब्धि होगी।
बॉक्स
डायरेक्टर समेत एक हजार पदों के लिए मांगे आवेदन
प्रदेश सरकार ने मेडिकल कॉलेज जींद, भिवानी तथा महेंद्रगढ़ के लिए डायरेक्टर, ज्वाइंट डायरेक्टर, मेडिकल सुप्रीटेंडेंट, डिप्टी मेडिकल सुप्रीटेंडेंट, डीन एकेडमी अफेयरस, डायरेक्टर प्रोफेसर, प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर, इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर, सीनियर रेजिडेंट, जूनियर रेजिडेंट, महिला मेडिकल ऑफिसर समेत 584 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। इसके अलावा प्रशासनिक ब्रांच के लिए अलग से लगभग 70 पद, लैब तथा पैरामेडिकल स्टाफ समेत एक हजार पदाें के लिए आवेदन मांगे हैं।
विज्ञापन

बॉक्स
750 बेड का होगा अस्पताल
प्रथम चरण में मेडिकल कॉलेज ग्राउंड में 19 बड़े ब्लॉक बन रहे हैं। इसमें टीचिंग ब्लॉक, 750 बेड का अस्पताल, ब्लड बैंक, पैथ लैब, रेडियोग्राफी ब्लॉक, ओपीडी ब्लॉक, हॉस्टल, जूनियर व सीनियर रेजिडेंट, नर्सिंग कॉलेज, निदेशक निवास, गेस्ट हाउस व शॉपिग सेंटर, पावर सब-स्टेशन, पुलिस स्टेशन, वेस्ट मैनेजमेंट बिल्डिंग, शव गृह, पुलिस थाना, सब स्टेशन, खेल परिसर शामिल हैं। प्रथम फेज का काम जनवरी में पूरा होते ही ओपीडी शुरू हो जाएंगी।
बॉक्स
मेडिकल कॉलेज के प्रथम चरण का कार्य लगभग पूरा होने वाला है। जनवरी के अंतिम सप्ताह तक ओपीडी शुरू करने के प्रयास किए जाएंगे। समय-समय पर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया जाता है। मेडिकल कॉलेज में वर्ल्ड क्लास की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। जींद व आसपास के जिलों के लिए यह बहुत बड़ी सौगात होगी।
विज्ञापन

मोहम्मद इमरान रजा, डीसी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें