फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: लंबित मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ गरजे निगम कर्मचारी

Thu, 19 Oct 2023 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
19जेएनडी07: नगूरां सब डिविजन पर धरना देते बिजली निगम कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
-सरकार निगम में रिक्त पदों को जल्द भरने का करें काम, नहीं तो होगा आंदोलन : वजीर
विज्ञापन

अलेवा। नगूरां बिजली निगम कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर एचएसईबी वर्कर यूनियन के आह्वान पर नगूरां सब डिविजन पर दूसरे दिन धरना दिया। धरने की अध्यक्षता सब यूनिट प्रधान जसबीर पेगां ने की तथा संचालन सचिव संदीप किठाना ने किया।
विज्ञापन

राजा शामदो तथा यूनिट के वरिष्ठ उप प्रधान वजीर सिंह ने कहा कि धरने के दवाब के कारण सब डिविजन नगूरां में निगम उच्चाधिकारियों द्वारा शिफ्ट अटेंडेंट को लगा दिया है, लेकिन अब भी निगम में जेई समेत एएफएम व लाइनमैन के पद खाली है। सब स्टेशन स्टाफ मेें एसएसए तथा एसए के पद खाली है। उप प्रधान ने उच्चाधिकारियों को चेताते हुए कहा कि ये सब पद तो पुराने वैक्रसीज के आधार पर हैं लेकिन नई वैक्रसीज की बात करें तो खाली पदों की संख्या बहुत ज्यादा है। इसलिए जब तक उपरोक्त रिक्तियों को पूरा नहीं किया जाता तब तक किसी भी कर्मचारी को आरटीएस या अन्य कारणों के लिए जिम्मेदार न माना जाए। नगूरां सब डिविजन में लगाए एसए को अतिशीघ्र रिलीव करवाकर ज्वाइन करवाया जाए। यही नहीं कर्मचारियों की मांगे काफी लंबे समय से लंबित है। कर्मचारियों के पास किसी प्रकार की किट नहीं है। जिसके कारण कर्मचारियों को आए दिन हादसे होने का डर रहता है। चाहे तो सरकार निगम में रिक्त पदों को जल्द भरे नहीं तो कर्मचारी आदोंलन करने पर मजबूर होंगे। इस अवसर पर सुरेंद्र, जितेंद, अन्नतराम, निशांत जेई, अनिल जेई, शमशेर, सुनील मुंड, अमित संधू, मनोज, सुरेश, राजेंद, जगत सिंह, शिवपाल, जगदीप, पकंज, संदीप, बलवान मौजूद थे।
विज्ञापन

फोटो कैप्शन
19जेएनडी07: नगूरां सब डिविजन पर धरना देते बिजली निगम कर्मचारी। संवाद

19जेएनडी07: नगूरां सब डिविजन पर धरना देते बिजली निगम कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें