होटल बंद करवाने के लिए धरना दे रहे नरवाना रोड के लोग मतदान न करने का फैसला लिया। संवाद
जींद। पटियाला चौक पर स्थित होटल पर अश्लीलता फैलाना का आरोप लगाकर उसे बंद करवाने की मांग कर रहे नरवाना रोड के लोगों ने विधानसभा चुनाव में मतदान नहीं करने का फैसला लिया है।
होटल बंद करवाने की मांग को लेकर लोगों का काफी दिनों से धरना चल रहा है। उनका कहना है कि प्रशासन उनकी मांग पर ध्यान नहीं दे रहा है और कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। अब कॉलोनी के लोगों ने फैसला लिया है कि 5 अक्तूबर को विधानसभा के चुनाव को लेकर होने वाले मतदान में वह भाग नहीं लेंगे। धरने पर अजमेर खटकड़, रणबीर रेढू, बादल मिस्त्री, सुरेश, प्रेम भुक्कल, सुशील फौजी, सुरेंद्र पांचाल, मनोज जांगड़ा, सत्यवान प्रजापत, आकाश ढांडा मौजूद रहे।