फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करसिंधु गांव के लोगों ने लॉकडाउन का पालन नहीं करने का किया एलान

विज्ञापन
विज्ञापन
करसिंधु गांव के बस स्टॉप पर ग्रामीणों और दुकानदारों ने एकत्रित होकर फैसला लिया कि वे लॉकडाउन का पालन नहीं करेंगे। पहले की तरह अब हर रोज अपनी दुकानों को खोलेंगे। दुकानों पर सोशल डिस्टेंस, मास्क लगाने सहित अन्य नियमों का पालन करेंगे। प्रशासन से ग्रामीणों ने मांग की कि गांव को सैनिटाइज करवाने के साथ-साथ मास्क व सैनिटाइजर बांटे जाएं। प्रशासन ने अगर जबरदस्ती दुकानों को बंद करवाने की कोशिश की तो वेे सहन नहीं करेंगे। पुलिस ने जबरदस्ती की तो ग्रामीण पुलिस थाने का घेराव करेंगे।
विज्ञापन

मेवा सिंह, रामनिवास, अनूप ने कहा कि नियम सबके लिए बराबर होते हैं। शादी में 11 लोगों को शामिल होने की अनुमति है। जबकि सीएम मनोहर लाल का हिसार में जो कार्यक्रम हुआ उसमें सभी नियम टूटे। लॉकडाउन के नाम पर दुकानें बंद की हुई हैं। कुछ ही दुकानों को खुलने की अनुमति दी गई है। जिन दुकानदारों ने दुकानों को किराये पर लिया है, अगर उनकी दुकानें बंद रहीं तो कैसे वह अपने परिवार का पालन पोषण करेंगे। घर के खर्च पहले की तरह हैं। लेकिन लॉकडाउन के चलते उनकी दुकानदारी प हो गई है। अब गांव के लोगों ने फैसला लिया है कि वे लॉकडाउन को नहीं मानेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें