छात्तर गांव में कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए जागरूक करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। संवाद
- फोटो : Jind
एएनएम पूनम की टीम ने छात्तर गांव में घर-घर जाकर लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया, लेकिन लोग वैक्सीन लगवाने के लिए आगे नहीं आ रहे हैं।
ग्रामीण अटपटे सवाल टीम से करते हैं। बुजुर्ग व युवा सब टीम से अटपटे सवाल कर वैक्सीन लगवाने के लिए किए जा रहे प्रयासों के बाद भी प्रेरित नहीं हो रहे हैं। एएनएम ने बताया कि गांव में गर्मी के मौसम में घर-घर जाकर लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। ग्रामीणों को कोरोना वैक्सीन लगवाने से फायदे बताए जा रहे हैं। पर ग्रामीण अटपटे सवाल कर रहे हैं। टीम की कोशिश है कि अधिक से अधिक ग्रामीणों को टीका लगे। लेकिन बार-बार प्रयास के बाद भी वे समझने के लिए तैयार नहीं हैं। इस मौके पर आशा वर्कर रजनी, माफी, सीमा, सुदेश, मुकेश, मंजू, कमलेश, रामभतेरी, सुनील, सरिता, सुनीता व सुमन मौजूद रहे।