27जेएनडी28: उचाना विधायक देवेंद्र अत्री से मिलता हुआ प्रतिनिधिमंडल। स्रोत: कालोनीवासी
- फोटो : Samvad
जींद। शहर के गोहाना रोड़ से सटे रिहायशी क्षेत्र में बने बायो गैस प्लांट को बंद कराने के लिए बुधवार को कई कॉलोनियों और कई गांव के लोगों का प्रतिनिधिमंडल उचाना विधायक देवेंद्र अत्री से मिला। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने उचाना विधायक को ज्ञापन सौंपकर पैरवी करने की मांग की। विधायक देवेंद्र अत्री ने कहा कि वह इस मामले में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से बात करेंगे। हर संभव प्रयास किया जाएगा की लोगों को परेशानी न मिले। प्रतिनिधिमंडल में शामिल पार्षद सतपाल कुंडू, पार्षद प्रतिनिधि बलबीर श्योराण, बिजेंद्र दहिया, नरेंद्र गौतम, राकेश भनवाला, सुबेदार सिंह, सतबीर कुंडू आदि प्रबुद्ध लोग शामिल थे। संवाद