फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 15 दिन बाद लोगों का मिला डिपो से राशन

Tue, 27 Feb 2024 12:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
26जेएनडी11 : डिपो पर राशन बांटते डिपो ​संचालक। संवाद
विज्ञापन
जींद। जिले में इंटरनेट सेवा बहाल होने के साथ ही तकनीकी कार्य शुरू हो गए हैं। इंटरनेट बंद होने के चलते सबसे ज्यादा परेशानी उन परिवारों को आ रही थी जो राशन डिपो से राशन लेते हैं। बीपीएल उपभोक्ताओं को हर माह डिपो में मिलने वाला गेहूं, तेल, चीनी 20 तारीख से पहले बांट दिया जाता है, लेकिन इस बार जिले में किसान आंदोलन के चलते इंटरनेट सुविधा बंद होने के चलते राशन नहीं बंट पाया। इंटरनेट बंद होने के कारण पीओएस पंचिंग मशीनें नहीं चल पा रही थी। अब इंटरनेट सुविधा शुरू होने के साथ ही राशन वितरण का कार्य सुचारू रूप से शुरू हो गया है। इसके अलावा यूपीआई से ट्रांजेक्शन भी शुरू हो गई है। साथ ही ओटीपी से संबंधित कार्य भी होने लगे हैं।
विज्ञापन

जिले में करीब 545 राशन डिपो हैं। इनके माध्यम से पात्र बीपीएल परिवारों को हर माह राशन वितरित किया जाता है। इन 545 राशन डिपो में 100 के करीब राशन डिपो में ब्रॉडबैंड नेट कनेक्शन हैं, लेकिन अन्य डिपो में ब्रॉडबैंड कनेक्शन नहीं हैं। इसके चलते मोबाइल इंटरनेट नहीं चल पा रहे थे। इसलिए डिपो पर पीओएस मशीनें नहीं चल पा रही थीं। डिपो होल्डर भी मशीनें न चल पाने के कारण राशन देने में असमर्थता जा रहे थे। उपभोक्ता डिपो का चक्कर काटकर लौट जाते थे। जिले में काफी उपभोक्ता ऐसे हैं, जिनका गुजारा हर महीने डिपो से मिलने वाले राशन से ही चलता है।

इंटरनेट सेवा शुरू होने से नियमित तौर पर सभी राशन डिपो पर राशन वितरित किया जा रहा है। राशन वितरण को लेकर अगर किसी उपभोक्ता को कोई परेशानी है तो वो विभाग को शिकायत दे सकता है। राशन वितरण में कोताही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।-निशांत राठी,जिला खाद्य और आपूर्ति नियंत्रक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें